फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Magisterial investigation: Kumaon Commissioner gave notice to six officers

मजिस्ट्रेटी जांच : कुमाऊं कमिश्नर ने छह अफसरों को दिया नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Magisterial investigation: Kumaon Commissioner gave notice to six officers
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को बनभूलपुरा घटना की जांच के संबंध में डीएम, एसएसपी समेत छह अफसरों को नोटिस दिया है। इसमें अधिकारियों को अगले सप्ताह अलग-अलग दिनों में उपस्थित होकर घटना के संबंध में अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन


मलिक के बगीचे में अवैध रूप से बने मदरसे और नमाज स्थल को आठ फरवरी को हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसमें वाहनों में आग लगा दी गई थी, हमले में पुलिस, निगम आदि के कर्मचारी घायल हो गए थे। घटना के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इसके बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कुमाऊं कमिश्नर को सौंपी थी। इसी जांच के सिलसिले में कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को नोटिस दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष को अगले सप्ताह में अलग-अलग समय देते हुए पक्ष और साक्ष्य देने को कहा गया है। बताया कि अभी आम लोगों में दो व्यक्ति आए थे, पर उनका व्यक्तिगत प्रकरण था। अभी जांच चल रही है, आगे अन्य लोग आ सकते हैं।
विज्ञापन



अन्य अफसरों को भी बुलाया जाएगा
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि इसके बाद अन्य अफसरों को भी नोटिस दिया जाएगा। इसमें होमगार्ड कमांडेंट, पीएसी के अधिकारी और दूसरे जिले से अगर फोर्स आयी है तो उनके अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article