फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mafia blocked forest team for transporting a vehicle loaded with illegal minerals in haldwani

Haldwani: अवैध उपखनिज से लदे वाहन को ले जाने पर माफिया ने वन टीम का रास्ता रोका, विवाद; अज्ञात पर केस दर्ज

Fri, 15 Mar 2024 09:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 15 Mar 2024 09:49 AM IST
सार

Haldwani News: हल्द्वानी में अवैध तरीक से उपखनिज ले जा रहे वाहन को पकड़ने के बाद रेंज कार्यालय ले जाने के दौरान खननमाफिया की एंट्री से बखेड़ा हो गया। खनन माफिया ने बीच सड़क वाहन खड़ा कर वन विभाग को अवैध उपखनिज से लदा वाहन नहीं ले जाने दिया।

विज्ञापन
Mafia blocked forest team for transporting a vehicle loaded with illegal minerals in haldwani
haldwani - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में अवैध तरीक से उपखनिज ले जा रहे हाईवा को पकड़ने के बाद रेंज कार्यालय ले जाने के दौरान खननमाफिया की एंट्री से बखेड़ा हो गया। खनन माफिया ने बीच सड़क वाहन खड़ा कर वन विभाग को अवैध उपखनिज से लदा वाहन नहीं ले जाने दिया। फोर्स पहुंचने के बाद माफिया निकल गया। टीम ने हाईवा सीज कर हीरानगर गौला रेंज कार्यालय में खड़ा करवाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

वन विभाग की टीम को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि बरेली रोड पर तीनपानी के पास एक स्टोन क्रशर के स्टॉक से उपखनिज अजीतपुर जा रहा है। एक रॉयल्टी पर वाहन दो-दो चक्कर मार रहे हैं। सूचना पर गौला रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई। जैसे ही स्टॉक से हाईवा उपखनिज भरकर बाहर निकला तो टीम ने वाहन रोक लिया। माल की रायल्टी सुबह 7:53 बजे की कटी हुई थी जबकि वाहन स्टॉक से 10:59 बजे निकल रहा था।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  Uttarakhand: पानी के लिए दर-दर भटक रहे हल्द्वानी के लोग, पीलीकोठी का नलकूप खराब; इस बात से और बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम वाहन पकड़कर जैसे ही हीरानगर गौला रेंज के कार्यालय लाने लगी तो माफिया अपनी कार में पहुंच गया। उन्होंने हाईवा के सामने अपना वाहन लगा दिया। जैसे ही वन टीम उसे लेकर आगे बढ़ी तो एफटीआई के सामने माफिया ने दोबारा अपना वाहन हाईवा के सामने लगा दिया। इसके बाद उन्होंने हाईवा का प्रेशर पाइप निकाल दिया। इस दौरान वनकर्मियों की माफिया से तकरार हो गई। बाद में एक स्टोन क्रशर का मैनेजर भी मौके पर पहुंचा। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। उन्होंने वन विभाग की और टीम को मौके पर भेजा। वनकर्मियों के पहुंचने पर माफिया कार में भाग निकला। इसके बाद वाहन को सीज कर गौला रेंज कार्यालय में खड़ा करा दिया गया।

वन विभाग की गाड़ी टकराने से बची
फॉरेस्ट गार्ड ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि जब वह वाहन को तीनपानी से ला रहे थे तो खनन माफिया ने अपना वाहन हाइवा के आगे लगा दिया। हाईवा के पीछे उनका वाहन चल रहा था। तभी माफिया ने बीच सड़क पर गाड़ी रोक दी। इस कारण उनका वाहन हाईवा से टकराते-टकराते बचा। कहा कि रेंजर को सूचना देने पर टीम को मौके पर भेजा गया। फोर्स के पहुंचने पर हाईवा चालक भी फरार हो गया।

एक रॉयल्टी से दो चक्कर मारकर उपखनिज की चोरी की जा रही थी। डीएफओ की सूचना पर टीम को भेजा गया था। टीम ने वाहन को पकड़ लिया। ये एक स्टोन क्रशर का स्टॉक है। वह यहां से अजीतपुर उपखनिज भेज रहा था। माफिया ने हाईवा को छुड़ाने का प्रयास किया। अन्य टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद अवैध उपखनिज से लदे वाहन को रेंज कार्यालय में खड़ा करा दिया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है। वाहन मालिक के खिलाफ अवैध अभिवहन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। -चंदन अधिकारी, वनक्षेत्राधिकारी गौला रेंज


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed