फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: tube well damaged in Pilikothi haldwani

Uttarakhand: पानी के लिए दर-दर भटक रहे हल्द्वानी के लोग, पीलीकोठी का नलकूप खराब; इस बात से और बढ़ी चिंता

Fri, 15 Mar 2024 09:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 15 Mar 2024 09:35 AM IST
सार

Uttarakhand News: हल्द्वानी में गर्मी आने से पहले ही जल संस्थान के नलकूप हांफने लगे हैं। हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को पीलीकोठी का नलकूप खराब हो गया। जिससे लोग परेशान है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: tube well damaged in Pilikothi haldwani
पीलीकोठी का नलकूप खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में गर्मी आने से पहले ही जल संस्थान के नलकूप हांफने लगे हैं। विभाग का एक नलकूप ठीक होते ही दूसरा खराब होने लगा है। पेयजल व्यवस्था चरमराने के कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा रहा है।

जीजीआईसी का नलकूप ठीक होने के बाद बृहस्पतिवार को पीलीकोठी का नलकूप खराब हो गया। इस कारण क्षेत्र की बड़ी आबादी को परेशान होना पड़ा। इंदिरानगर में भी पेयजल व्यवस्था बेपटरी होने से लोगों को रमजान पर्व के बीच पानी के लिए टैंकरों का इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान टैंकरों के माध्यम से घरों में पानी बांटा गया लेकिन वह नाकाफी रहा।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  Haldwani Violence: महिलाओं के छलके आंसू, वृंदा ने पोछे; हल्द्वानी हिंसा के बाद माकपा की बनभूलपुरा में एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के एई रविंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में पीलीकोठी के नलकूप से आपूर्ति ठप हो गई। जांच में मोटर में खराबी मिली। नलकूप की मोटर बदलने का कार्य शुरू करा दिया है। शुक्रवार से विभाग टैंकर के माध्यम से पानी बंटवाएगा।

गर्मी से पहले ही शुरू हो गई कटौती, रोस्टर जारी
हल्द्वानी में गर्मी आने से पहले ही बिजली की कटौती शुरू हो गई है। इस दौरान बिजली की आंख-मिचौली से हजारों लोग दिन भर परेशान रहे। वहीं बार-बार बिजली जाने की समस्या से नलकूपों का संचालन भी प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को देवलचौड़ पंचायतघर, कमलुआगांजा और कठघरिया में कई बार दिनभर बिजली जाती रही। ईई डीडी पांगती ने बताया कि राजस्व वसूली का कार्य किया जा रहा है। जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है, उनके कनेक्शन काटे जाने के दौरान छोटे-छोटे शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से विभिन्न इलाकों में रोस्टर माध्यम से आपूर्ति को रोका जाएगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed