{"_id":"6343192a6633415a7d7939e6","slug":"locked-on-one-swimming-pool-waiting-for-the-completion-of-the-other-haldwani-news-hld478394350","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरणताल पर ताला, दूसरे के पूरा होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरणताल पर ताला, दूसरे के पूरा होने का इंतजार
विज्ञापन
मासिक प्लान- 3
एक तरणताल पर ताला, दूसरे का पूरे होने का इंतजार
- रामपुर रोड स्थित तरणताल में 250 खिलाड़ी तैराकी का लेते थे प्रशिक्षण
- गौलापार स्टेडियम में लर्निंग पूल और डाइविंग पूल का कार्य भी अधूरा
इंफो
03 साल में भी खराब फिल्टर प्लांट को नहीं बदल सका खेल विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। युवाओं को तैराकी के गुर सिखाने के लिए रामपुर रोड के पास वर्ष 1999 में लाखों की लागत से तरणताल का निर्माण किया गया था लेकिन सिर्फ 20 साल में इस तरणताल के फिल्टर प्लांट में खराबी आने से बंद हो गया। तीन साल में भी फिल्टर प्लांट को ठीक नहीं कराया जा सका।
युवाओं को तैराकी सिखाने के लिए रामपुर रोड के पास बना तरणताल 20 साल में ही बंद हो गया। 60 से 70 लाख का फिल्टर प्लांट खराब होने के चलते वर्ष 2019 से तरणताल सिर्फ एक नाम रह गया। तब से न तो फिल्टर प्लांट आया और न तरणताल को खोलने की कोशिश ही की गई। तरणताल के चारों ओर की दीवारें भी जीर्णशीर्ण हो चुकीं हैं।
शहर के नजदीक होने के कारण इससे पूर्व यहां 250 खिलाड़ी तैराकी का प्रशिक्षण लेते थे। फिल्टर प्लांट खराब होने के बाद तैराकी का प्रशिक्षण लेने वाले और तैराकी में कॅरिअर बनाने वाले युवाओं के हाथ मायूसी लगी है। वहीं गौलापार में पेयजल निर्माण निगम को लर्निंग पूल ओर डाइविंग पूल बनाने का काम दिया गया। इसके लिए कार्यदायी संस्था को 15.10 करोड़ की धनराशि भी दे दी गई है लेकिन अभी काम पूरा नहीं हो सका है। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 15.10 करोड़ से यह काम अलग से हो रहा है। हालांकि गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तैयार पूल इस साल खुल चुका है और लेकिन यहां भी 14 साल से ऊपर की उम्र के किशोरों और युवाओं को ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौसम बदलने के बाद से यहां तैराकी का प्रशिक्षण भी फिलहाल बंद है।
विज्ञापन
- रामपुर रोड में पूर्व में बना तरणताल फिल्टर प्लांट खराब होने के कारण 2019 से बंद है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। - राशिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी।
- कार्यदायी संस्था ने गौलापार स्टेडियम में प्रैक्टिस पूल और डाइविंग पूल के निर्माण को अक्तूबर 2023 तक पूरा करने की बात कही है। - सुरेश पांडे, सहायक खेल निदेशक।
फोटो-