{"_id":"66d11f215221d7c0430f92ca","slug":"letter-submitted-to-remove-all-clerks-from-medical-hostel-haldwani-news-c-337-1-shld1025-113803-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मेडिकल हॉस्टल से सभी क्लर्क हटाने के लिए पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मेडिकल हॉस्टल से सभी क्लर्क हटाने के लिए पत्र सौंपा
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में तैनात किए गए सभी क्लर्कों को वहां से हटाने को लेकर मुख्य अधीक्षक छात्रावास और टीबी एंड चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरजी नौटियाल ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र दिया।
हॉस्टल के मुख्य अधीक्षक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से डॉ. आरजी नौटियाल ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं को सुधारना शुरू कर दिया है। उन्होंने नियमों के खिलाफ मेडिकल कॉलेज परिसर में वाहनों को दौड़ा रहे छात्रों को हॉस्टल से अपने वाहन हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ज्यादातर छात्रों ने वाहनों को अपने घर पहुंचा दिया।
परिसर में नियमविरुद्ध वाहन दौड़ा रहे चार छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित भी किया है। अब हॉस्टल में अव्यवस्था का कारण बन रहे क्लर्क को भी हटाना शुरू कर दिया है। उन्होंने क्लर्क की जगह वार्ड बॉय की तैनाती की बात कही है जिससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को बेहतर सुविधा दी जा सके। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पत्र के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। संवाद