फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard found dead in the bushes

Nainital News: झाड़ियों में मृत मिला तेंदुआ

Sun, 11 Aug 2024 03:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard found dead in the bushes
प्रतीकात्मक
कालाढूंगी। धापला गांव में शनिवार को खेतों के पास झाड़ियों में तेंदुआ दिखाई दिया जिससे गांव वालों में खलबली मच गई। पहले तो ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे जंगल में भगाने की कोशिश की लेकिन जब वह हिला नहीं तो ग्राम प्रधान दयानंद आर्या ने इसकी सूचना कालाढूंगी रेंज कर्मियों को दी।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने भी तेंदुआ को भगाने की कोशिश की लेकिन वह झाड़ियों में फंसे होने पर उठा नहीं। इस पर वन कर्मियों ने दूर से ही तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। उसके बेहोश होने पर देखा तो वह काफी जख्मी हालत में था जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वन कर्मी उसे उठा कर रामनगर रेस्क्यू सेंटर ले गए। बताया जा रहा कि तेंदुआ करीब दो वर्ष है, और किसी बाघ या सुअर के हमले में घायल होकर मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर में प्रभागीय वनाधिकारी दिगांत नायक और उप प्रभागीय वनाधिकारी किरन साह ने तेंदुए की जानकारी वन कर्मियों से ली। दो अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुआ का पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराकर शव को जलाकर नष्ट कर दिया।
इधर डीएफओ दिगांत नायक ने बताया यह तेंदुआ किसी बाघ या सुअर के हमले में घायल होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed