फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard attacked a woman who was cutting fodder for animals, injured

Nainital News: पशुओं के लिए चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

Sat, 01 Jun 2024 05:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a woman who was cutting fodder for animals, injured
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आसपास की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। घायल महिला को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर गश्त कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम कालूसिद्द निवासी प्रभा देवी (52) पत्नी सुरेंद्र कुमार शुक्रवार सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए को देख आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्राम कालूसिद्ध नई बस्ती निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही टीम ने गश्त शुरू कर दी है और ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

पिंजरा लगाने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से मांगी अनुमति
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ संदीप गिरि ने बताया कि पूछड़ी, नई बस्ती, कालूसिद्ध क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का आतंक है। ऐसे में वन कर्मियों की जहां गश्त कराई जा रही है तो वही वन कर्मी द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को मकान के बाहर रोशनी, शाम व रात में अकेले ना निकलने और समूह में जाने की सलाह दी जा रही है। तेंदुआ दिखने पर विभाग का सूचना देने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पिंजरा लगाने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से अनुमति मांगी गई है। क्षेत्र में वन कर्मियों को मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed