फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lekhpal remained on strike on the second day as well

Nainital News: दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे लेखपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal remained on strike on the second day as well
अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते लेखपाल।     संवाद
हल्द्वानी। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड लेखपाल संघ का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


तहसील परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने राजस्व उपनिरीक्षकों की समस्याओं को हल कराने की मांग की। कहा कि बार बार मांग के बाद भी राजस्व उपनिरीक्षकों को मानव और तकनीकी संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके चलते उन्हें कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक सीमित संसाधनों में काम करने को मजबूर हैं। शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरनास्थल पर हुई सभा को उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रांतीय महामंत्री तारा चंद्र घिल्डियाल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, आशुतोष चंद्र, मनोज रावत, अरुण, संजय, डीएस पंचपाल, सुनीता, दीक्षा मेहता, रंजना आर्या, गोपाल भट्ट आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed