{"_id":"6a0f51e7df5008143c0e6634","slug":"leaf-curl-disease-in-peach-trees-right-medicine-at-the-right-time-suggested-haldwani-news-c-238-1-ntl1018-126177-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आड़ू के पेड़ों में लीफ कर्ल रोग, सही समय पर सही दवा का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आड़ू के पेड़ों में लीफ कर्ल रोग, सही समय पर सही दवा का सुझाव
विज्ञापन
नैनीताल। उद्यान विभाग, कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने रामगढ़ के हरतोला गांव का जायजा लिया। टीम ने गांव में आड़ू के पेड़ों पर लगे लीफ कर्ल रोग की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान किसान के आड़ू के बगीचे में लीफ कर्ल रोग पाया गया जिससे कुछ पेड़ों को क्षति पहुंची है। किसान ने रोकथाम के लिए एम-45 और डाइमेक्स का छिड़काव किया था लेकिन सही समय पर न कर पाने के कारण रोग नहीं रुका। जलवायु परिवर्तन, असमय बारिश और ओलावृष्टि को रोग के तीव्र प्रसार का प्रमुख कारण बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की उद्यान वैज्ञानिक डॉ. दीपाली तिवारी और डॉ. राकेश मेर ने किसानों को सही समय पर सही दवा के प्रयोग की तकनीकी जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा और मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा को अक्तूबर में क्षेत्रीय किसानों के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। डॉ. राकेश ने संक्रमित पत्तियों को तोड़कर साफ-सफाई रखने की सलाह दी। इस दौरान प्रकाश शर्मा आदि रहे।