फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lawsuit against friends

छात्रा की आत्महत्या मामले में सहेलियों पर मुकदमा दर्ज 

Sun, 09 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 09 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit against friends
demo pic - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। पॉलीशीट क्षेत्र में जहर खाकर जान देने वाली सातवीं की छात्रा के मामले में काठगोदाम पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे में उसकी दो सहेलियां नामजद और छेड़खानी के आरोपी अज्ञात हैं। सुसाइड नोट में छात्रा ने घटना के लिए अपनी सहेलियों और अज्ञात शोहदों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस सुसाइड नोट को आधार मानकर घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


 पॉलीशीट में अपने परिवार के साथ रहने वाली सातवीं की छात्रा 24 मार्च की सुबह तुलसी का पत्ता तोड़ने के लिए घर से निकली थी। देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो उसका शव एक खाली प्लाट में मिला। घटनास्थल के समीप जहर की शीशी मौजूद थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि दो सहेलियों ने काफी तंग किया था।
विज्ञापन


घर के समीप मंदिर के सामने वाले युवक ने उसके साथ छेड़खानी की थी। उसने सामाजिक भेदभाव पर भी काफी चोट की थी। सुसाइड नोट के आधार पर छात्रा के पिता ने सीओ को प्रार्थनापत्र दिया। इसी आधार पर काठगोदाम पुलिस ने दो छात्राओं और अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 306, 354(घ) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि इस मामले में पुलिस विवेचना कर कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed