{"_id":"590764e54f1c1b5a464421cc","slug":"lane-locks-on-80-retail-storages-of-nainital-and-us-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल और यूएस नगर के 80 रिटेल भंडारणों पर लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल और यूएस नगर के 80 रिटेल भंडारणों पर लटके ताले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल, यूएस नगर समेत चार जिलों में रिटेल स्टॉक पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। स्टॉक पर पाबंदी से नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के 80 रिटेल भंडारण पर ताले लटक जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं आदेश मिलने ही खान महकमे ने सभी भंडारणों को 10 दिनों के भीतर स्टॉक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं, वरना उपखनिज जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। खान विभाग के आंकड़ों के अनुसार नैनीताल में 50 व ऊधम सिंह नगर में 30 रिटेल भंडारण हैं।
विज्ञापन
दरअसल रिटेल भंडारण खनन सीजन शुरू होने पर नदी से उप खनिज, रेता, बजरी आदि का क्रय कर संग्रह करते हैं। इसके एवज में वह सरकार को रॉयल्टी चुकाते हैं। बाद में सीजन समाप्त होने पर स्टॉक की बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
जिससे सरकार को करोड़ों की आय होती है। नैनीताल और यूएस नगर से ही सरकार को रिटेल भंडारणों से 23 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है। इधर शासन से जुड़े अधिकारियों की मानें तो रिटेल भंडारण की आड़ में अवैध खनन को बढ़ावा दिया जाता है।
नदी से माल चोरी कर सीधे भंडार किया जाता है। सूबे में विशेषकर रामनगर, बाजपुर में अवैध खनन की एक बड़ी वजह रिटेल भंडारण है। अवैध खनन की रोकथाम के लिए शासन ने सख्त फैसला लेते हुए सभी रिटेल भंडारण निरस्त कर दिए हैं।
शासनादेश जारी होते ही खान महकमे ने भी नैनीताल व यूएस नगर के रिटेल भंडारण स्वामियों को उप खनिज सामग्री निस्तारण के लिए 10 दिनों की मोहलत दी है। यदि फिर भी भंडारण किया गया तो सामग्री जब्त करने के संग ही स्टॉक सीज किया जाएगा।
शासनादेश प्राप्त हो चुका है, नैनीताल व यूएस नगर के 80 रिटेल भंडारण हैं, सभी को 10 दिनों में सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। यदि फिर भी स्टॉक रहता है तो जब्त व सीज की कार्रवाई की जाएगी।
-राजपाल लेघा, उप निदेशक खनन कुमाऊं