फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Landslide again in Nainital, temporary wall collapses

नैनीताल में फिर भूस्खलन, अस्थायी दीवार ढही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Landslide again in Nainital, temporary wall collapses
नैनीताल में ठंड़ी सड़क स्थित पाषाण देवी के पास लोनिवि द्वारा भूस्खलन का कार्य किया जा रहा था। बुध - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बुधवार को मूसलाधार बारिश से ठंडी सड़क की पहाड़ी में फिर से भूस्खलन हो गया। लोनिवि की ओर से भूस्खलन रोकने के लिए खड़ी चट्टान पर लगाई गई मिट्टी के कट्टों की दीवार भरभराकर नैनीझील में समा गई। इससे फिर से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के ऊपर स्थित केपी छात्रावास का भवन खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

महीने भर पहले केपी छात्रावास के ठीक नीचे पहाड़ी में हुए भूस्खलन से छात्रावास की सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद भी रुक रुककर भूस्खलन होता रहा। बाद में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने पहाड़ी में भूस्खलन रोकने (अस्थायी ट्रीटमेंट) के लिए दस लाख रुपये स्वीकृत किए थे। बीते दिनों से लोनिवि के इंजीनियर अस्थायी ट्रीटमेंट करा रहे थे और मजदूरों ने किसी तरह ऊपर की ओर मिट्टी के कट्टों की दीवार खड़ी की बुधवार सुबह से दोपहर बाद तक हुई मूसलाधार बारिश में फिर से पहाड़ी में हुए भूस्खलन के कारण मिट्टी के कट्टों की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे ठंडी सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। केपी छात्रावास की मेर्टन रेनुका खोलिया ने बताया कि भूस्खलन से छात्रावास के बाहर की ओर फर्श में भी दरार आ गई है और छात्रावास भवन के पास विशालकाय बांज के पेड़ की भी जड़ खाली होने लगी है, जिससे छात्रावास भवन को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

छात्रावास की ओर से आने वाले बरसाती पानी के साथ साथ पहाड़ी के ऊपर की ओर से आने वाला बरसाती पानी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की मिट्टी के भीतर रिस गया, जिससे यह भूस्खलन हुआ है और मौके पर बनाई गई अस्थायी दीवार गिर गई है। दोबारा अस्थायी ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र उप्रेती, सहायक अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed