{"_id":"65b09f2029111cb85e0f48c4","slug":"lamachaud-outpost-line-present-along-with-in-charge-for-playing-cards-in-haldwani-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: रात सवा 12 बजे चौकी में जुआ खेलते मिले गश्त में भेजे पुलिसकर्मी, SSP ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: रात सवा 12 बजे चौकी में जुआ खेलते मिले गश्त में भेजे पुलिसकर्मी, SSP ने की बड़ी कार्रवाई
Wed, 24 Jan 2024 10:55 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:55 AM IST
सार
हल्द्वानी में गश्त छोड़कर रात में चौकी में ताश खेलने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
जुआ खेलते मिले पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में गश्त छोड़कर रात में चौकी में ताश खेलने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। 18 जनवरी की रात करीब सवा 12 बजे एसपी सिटी हरबंस सिंह ने लामाचौड़ पुलिस चौकी में छापा मारा। इस दौरान सड़क पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: इस कॉलेज के मालिक ने प्रोफेसर को दी जान से मारने की धमकी; लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन
इस पर एसपी सिटी चौकी के अंदर गए तो चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मी ताश खेल रहे थे। एसपी सिटी को देख वे सन्न रह गए। एसपी सिटी ने बताया कि उन्होंने इसकी रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को दी।
विज्ञापन
एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने व अनुशासनहीनता पर चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा व चालक सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।