{"_id":"65af578df5b14a3eb90ad588","slug":"uttarakhand-news-college-owner-threatened-to-kill-professor-in-kashipur-2024-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: इस कॉलेज के मालिक ने प्रोफेसर को दी जान से मारने की धमकी; लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: इस कॉलेज के मालिक ने प्रोफेसर को दी जान से मारने की धमकी; लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
Tue, 23 Jan 2024 11:37 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:37 AM IST
सार
काशीपुर में एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने जसपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान के मालिक पर वेतन के रुपये मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
kashipur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने जसपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान के मालिक पर वेतन के रुपये मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
श्यामपुरम कॉलोनी निवासी सोमेश कुमार ने आईटीआई थाना में तहरीर दी। कहा कि वह जसपुर स्थित एनएस लॉ कॉलेज में सहायक प्रोफेसर था। महाविद्यालय का वातावरण अव्यवस्थित होने के चलते 25 जुलाई 2023 को उसने नौकरी छोड़ दी थी जिसके बाद कॉलेज पर उसके वेतन के शेष पांच हजार रुपये बकाया है।
विज्ञापन
15 सितंबर 2023 को शेष वेतन मांगने पर कॉलेज के मालिक वरुण गहलौत ने फोन पर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उसके पास इसकी रिकार्डिंग भी है। उधर संस्थान के मालिक वरुण गहलौत ने बताया कि वह उनके यहां लिपिक था। उसने स्टाफ से कुछ अभद्रता की थी, जिसके चलते उसे हटा दिया था। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभय सिंह, एएसपी