{"_id":"62192bfd99cc8927c04660a7","slug":"kmou-bus-from-haldwani-haldwani-news-hld454789485","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमू की गंगोलीहाट वाया दनिया बससेवा आज से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमू की गंगोलीहाट वाया दनिया बससेवा आज से शुरू होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। केमू की हल्द्वानी से दनिया होते हुए गंगोलीहाट तक बससेवा शनिवार से शुरू होगी। इस बससेवा में पहली बार यह व्यवस्था की गई कि कोई भी यात्री इसमें सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे।
केमू के अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल ने बताया कि अभी तक हल्द्वानी से वाया शेराघाट होते हुए गंगोलीहाट बससेवा संचालित हो रही है। काफी समय दनिया और पनार होते हुए गंगोलीहाट बससेवा शुरू करने की क्षेत्रवासियों की ओर से मांग की जा रही थी जिस पर शनिवार से दनिया, पनार होते हुए गंगोलीहाट के लिए बससेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह बससेवा कोविड महामारी शुरू होने पर दो वर्ष पहले बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि दनिया होते हुए गंगोलीहाट तक चलने वाली बस हल्द्वानी केमू स्टेशन से सुबह पांच बजे रवाना होगी तथा गंगोलीहाट दोपहर दो बजे पहुंचेगी।
गंगोलीहाट से सुबह साढ़े छह बजे चल कर हल्द्वानी केमू स्टेशन पर अपराह्न सवा तीन बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्री बस में मोबाइल नंबर 9411302368 एवं 94113013030 के माध्यम से ऑनलाइन अपना टिकट बुक कर सकेंगे। टिकट बुक होने के बाद यात्री को सीट संख्या भी बताई जाएगी। तीस सीटर यह बस सेमीडिलक्स होगी।