{"_id":"653ec50dca5472edb1032399","slug":"kesari-sadan-captured-the-trophy-in-overall-cross-country-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-1636-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ओवरऑल क्रॉस कंट्री में केसरी सदन का ट्राॅफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ओवरऑल क्रॉस कंट्री में केसरी सदन का ट्राॅफी पर कब्जा
Mon, 30 Oct 2023 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। संवाद
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में क्रॉस कंट्री का शुभारंभ प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। ओवरऑल कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में केसरी सदन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
वरिष्ठ वर्ग के 208 छात्रों ने जयमल स्टेडियम से टी गार्डन, रामगढ़ रोड, भवाली होते हुए 10 किमी की दूरी तय की। साथ ही कनिष्ठ वर्ग के 176 छात्रों ने जयमल स्टेडियम से श्यामखेत होते हुए 5 किमी की दूरी तय की।
संपूर्ण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में कुमाऊं सदन के छात्र सन्नी कुमार प्रथम, कनिष्ठ वर्ग में कुश सदन के छात्र अंकुश कुमार को प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा 6 के छात्र दिव्यांशु सिंह प्रथम और छात्राओं में कैडेट सुमी सिन्हा ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
कनिष्ठ वर्ग में विजेता ट्रॉफी अभिमन्यु सदन और वरिष्ठ वर्ग में विजेता ट्रॉफी केसरी सदन को दी गई। सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस नागराजन, वरिष्ठ अध्यापक केएन जोशी, क्रॉस कंट्री कार्य प्रभारी डॉ. आरपी त्रिपाठी आदि रहे।