{"_id":"60c122ea8ebc3ef795758a5e","slug":"kathgodam-new-delhi-shatabdi-special-train-will-start-operation-haldwani-news-hld427173263","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम- नई दिल्ली शताब्दी विशेष ट्रेन का शुरू होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम- नई दिल्ली शताब्दी विशेष ट्रेन का शुरू होगा संचालन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे ने काठगोदाम-नई दिल्ली के बीच चलने वाली काठगोदाम- नई दिल्ली शताब्दी विशेष ट्रेन (02039/02040) का संचालन फिर शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन 14 जून से संचालित होगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी। इससे पहले रेलवे ने देहरादून- काठगोदाम नैनी दून जनशताब्दी (02091/02092), काठगोदाम- लखनऊ जंक्शन (05044/05043), रामनगर-मुरादाबाद (05356/05355) टनकपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी (05325/05326) विशेष गाड़ी के पुनर्संचलन को हरी झंडी दी थी। (माई सिटी रिपोर्टर)
आज से केमू बसों का संचालन शुरू होगा
हल्द्वानी। केमू बसों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। केमू बसों का संचालन एक महीने से अधिक समय से बंद था। केमू प्रबंधन बस में सवारियों की संख्या सीमित किए जाने के बाद से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। केमू अध्यक्ष सुरेश डसीला ने बताया कि अब पूरी क्षमता से बसों के संचालन की अनुमति मिली है, ऐसे में बसों का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। शुरुआत में 25 से 30 बसों को संचालित किया जाएगा। अभी केमू के बेड़े में शामिल करीब नब्बे प्रतिशत बसें सरेंडर है। यात्रियों के डिमांड के अनुसार बसों को रूट पर संचालित किया जाएगा। बताया कि जो स्थितियां हैं और मानसून आने वाला है, उसमें यात्रियों की संख्या कम ही रहने की उम्मीद है। केमू में करीब तीन सौ पचास बसों का बेड़ा है। (माई सिटी रिपोर्टर)