फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   kalsiya belly bridge opened for light vehicles

हल्के वाहनों के लिए कलसिया नाले में बने बैली ब्रिज से यातायात शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
kalsiya belly bridge opened for light vehicles
हल्द्वानी में काठगोदाम कल्सिया पूल पर शाम के समय शुरू हुआ यातायात । अमर उजाला
हल्द्वानी। एनएच ने मंगलवार को कलसिया नाले में बनाए गए बैली ब्रिज को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। अपराह्न तीन बजे एनएच के अधिकारियों की देखरेख में कलसिया पुल से हल्के वाहन गुजारे गए। सात दिन बाद भारी वाहनों का ट्रायल किया जाएगा। बैली ब्रिज बन जाने से अब जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीएम धीराज गर्ब्याल ने कलसिया पुल में देरी होने के कारण एनएच के अधिकारियों को नाले पर बैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एनएच के अधिकारियों ने पुल का निर्माण शुरू किया। उधर, सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर ने बैली ब्रिज का निरीक्षण कर मंगलवार तीन बजे बैली ब्रिज हल्के वाहनों के लिए खोलने के आदेश भी दिए थे। एनएच के अधिकारियों ने सोमवार को रातभर मौके पर खड़े होकर पुल का निर्माण पूरा कराया। एनएच के एई एमबी थापा ने बताया कि एक सप्ताह बैली ब्रिज से हल्के वाहनों को ही गुजारा जाएगा। एक सप्ताह बाद पुल का निरीक्षण कर इसे भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed