{"_id":"6ab97eb97b8a4c1c310e6d17","slug":"kaladhungi-nainital-road-closed-for-two-hours-due-to-a-fallen-tree-kaladungi-news-c-418-1-kdg1001-10614-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पेड़ गिरने से कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग दो घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पेड़ गिरने से कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग दो घंटे बंद
Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर प्रिया बैंड के पास रविवार को सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। करीब दो घंटे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। कालाढूंगी पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सूचना के बावजूद मौके पर काफी देर से पहुंचे। मार्ग पर पेड़ हटाने का कार्य शुरू नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद साढ़े ग्यारह बजे सड़क खुल सकी। संवाद
विज्ञापन