फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kaladhungi Mini Sports Stadium, a few steps away from the police station, is under the control of anti-social elements.

Nainital News: कोतवाली से चंद कदम दूर अराजक तत्वों के कब्जे में कालाढूंगी मिनी खेल स्टेडियम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kaladhungi Mini Sports Stadium, a few steps away from the police station, is under the control of anti-social elements.
कालाढूंगी। कोतवाली से महज बीस कदम की दूरी पर स्थित कालाढूंगी का मिनी खेल स्टेडियम इन दिनों अराजक तत्वों के कब्जे में है। दिन ढलते ही यह खेल मैदान असामाजिक गतिविधियों, शराबियों का अड्डा बन जाता है। सुबह जब बच्चे मैदान में अभ्यास करने पहुंचते हैं तो उन्हें सबसे पहले मैदान में फैलीं शराब की खाली बोतलें, अध्धे, पव्वे, पॉलीथिन की थैली और गंदगी साफ करनी पड़ती है। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी के खाली पड़े हिस्से में खेल विभाग की ओर यह मैदान तैयार कराया गया था। खेल विभाग के सहयोग से प्रतिदिन 60 से अधिक बच्चे खो-खो, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस करने आते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से यह मैदान खेल की जगह असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन गया है। आसपास के लोग भी अपने घरों का कूड़ा इसी मैदान में फेंक दिया जाता है। इससे उठती दुर्गंध के कारण बच्चों के लिए मैदान में खेलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित इस खेल मैदान में अराजक तत्वों के आने पर रोक लगाई जाए और मैदान की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में खेलों का अभ्यास कर सकें। इधर थाना पुलिस दरोगा पंकज जोशी ने भरोसा दिया शीघ्र एक अभियान चला कर खेल मैदान में बैठकर शराब पीने वालो अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

===========

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed