{"_id":"59692b754f1c1bd6528b4692","slug":"kailash-traveler-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्री लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्री लौटे
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्री लौटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कैलाश यात्रियों का चौथा दल मानसरोवर यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट गया है। जबकि नवें दल के यात्री कैलाश यात्रा के लिए अल्मोड़ा विश्राम के लिए पहुंच गया है। पर्यटक आवास गृह में यात्रा पूरी कर लौटे यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, प्रबंधक आरसी पांडे और स्थानीय छात्राओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्हें कैलाश मानसरोवर मार्ग के कठिन पड़ावों, यहां की लोक संस्कृति, खान-पान, रहन संबंधी कठिन साधनों को उल्लेखित करती एक पुस्तक, प्रशस्ति पत्र और यात्रा पूरी करने संबंधी प्रमाण पत्र दिया। वापस लौटे दल में 14 महिलाओं समेत यात्री शामिल हैं। दोपहर का भोजन करने के बाद यात्री दल दिल्ली रवाना हो गया, जो देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गया। यात्रियों से अलग-अलग हुई बातचीत में कहा कि तिब्बत क्षेत्र में भी अब खान-पान और रहन-सहन में अच्छा बदलाव आया है।
विज्ञापन
इधर, कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे नवें दल के सदस्यों का कुमाऊंनी रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। नवें यात्री दल में 19 महिलाओं समेत 57 यात्री शामिल हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी कर्नाटक के पन्नूराज वैलूसामी हैं। इस दल के कोआर्डिनेटर नरेश वारियाल हैं।
विज्ञापन
अमरेंद्र नाथ मंडल (68) पश्चिम बंगाल सबसे बुजुर्ग और विनोद श्रोत्रिय सबसे छोटे यात्री शामिल हैं। नवें दल में दिल्ली से 9, गुजरात से 11, हरियाणा से 6, कर्नाटक से 3, मध्यप्रदेश से 1, महाराष्ट्र से 11, राजस्थान से 7, तेलंगाना से 2. उत्तरप्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 4 यात्री शामिल हैं। स्वागत करने वालों में काठगोदाम के प्रबंधक आरसी पांडे भी थे।