{"_id":"6b0130915b4a81195500fdf4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-shani-bazaar-road-in-haldwani-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर मिला शव: जेब से मिले शराब के पौव्वे, मृतक बनभूलपुरा का सोनू निकला; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर मिला शव: जेब से मिले शराब के पौव्वे, मृतक बनभूलपुरा का सोनू निकला; जांच शुरू
Sat, 21 Nov 2026 11:18 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:18 AM IST
सार
हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर शुक्रवार देर रात एक शव मिला, जिसकी पहचान बनभूलपुरा निवासी सोनू (45) के रूप में हुई। जेब से शराब के पौव्वे बरामद हुए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
हल्द्वानी में पुलिस चौकी के पास मिला शव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कोतवाली हल्द्वानी की मंडी चौकी के पास बनभूलपुरा की तरफ जाने वाले शनि बाजार रोड पर शुक्रवार देर रात एक शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मंडी चौकी पुलिस पहुंची। जिस स्थान पर शव मिला वह बनभूलपुरा कोतवाली का सीमाक्षेत्र था। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस पहुंची और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 निवासी सोनू (45) के तौर पर हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार शव की तलाशी लेने पर कपड़ों की जेब से शराब के पौव्वे मिले हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
