Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother duped of Rs 1.75 lakh by claiming her son was in custody in haldwani

हल्द्वानी: बेटे को कस्टडी में बताकर मां से ठगे 1.75 लाख, मध्य प्रेदश में पढ़ता है छात्र; पढ़ें पूरा मामला

Sat, 21 Nov 2026 12:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 21 Nov 2026 12:39 PM IST
सार

हल्द्वानी में साइबर ठगी बढ़ती जा रही है। ठगों ने दो महिलाओं से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की। एक महिला को बेटे को छोड़ने के एवज में 1.75 लाख रुपये का चूना लगाया गया, साथ ही उसे डिजिटल अरेस्ट करने का भी प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Mother duped of Rs 1.75 lakh by claiming her son was in custody in haldwani
cyber crime

विस्तार

हल्द्वानी शहर में साइबर ठगी के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। साइबर ठगों ने दो महिलाओं को चार लाख रुपये की चपत लगा दी। एक महिला को बेटे को छोड़ने के एवज में 1.75 लाख की धोखाधड़ी कर ली। साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन

 

केस-एक
नवाबी रोड निवासी महिला ने हल्द्वानी कोतवाली मे दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि बीती पांच नवंबर को साइबर ठगों ने उसके मुखानी स्थित बैंक के खाते से तीन बार किए गए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 2.42 लाख रुपये निकाल लिए। फोन पर रुपये निकलने का मैसेज देख उसके होश उड़ गए, उसने आनन-फानन में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और साइबर ठगों का मोबाइल नंबर व अन्य डाटा मुहैया कराया।। इस मामले में पुलिस ने 19 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

केस-दो
बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के लाइन नंबर-18 आजादनगर निवासी महिला को बीती 15 नवंबर को दिन में मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉलर ने खुद को अधिकारी बताया और कहा-आपका बेटा क्या मध्य प्रदेश में पढ़ता है, उसके हां कहने पर कॉलर बोला वह कस्टडी में है और उसने जुर्म किया है। उसे छोड़ने के लिए 1.75 लाख की डिमांड की गई। यह सुन महिला घबरा गई। कॉलर ने महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का भी प्रयास किया। महिला ने झांसे में आकर पहले 1.15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और बेटे से बात कराने को कहा तो वहां से बेटे की जैसी ही आवाज में रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर महिला ने उसे पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। उसके बाद बेटे से फोन पर बात की तो उसे ठगे जाने का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साइबर ठगों के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी से भी ओटीपी और अन्य गोपनीय बैंक संबंधी दस्तावेज शेयर न करें।

-हरबंश सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed