फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Just simply killed youth

बस यू ही जान चली गई युवाओं की 

Sat, 16 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी/रामनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी/रामनगर। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन तीन युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ा। बीकॉम के छात्र ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अपहरण के मामले में जमानत में छूटने के बाद से वह परेशान था और आत्मग्लानि महसूस कर रहा था। जबकि एक युवती ने डिप्रेशन में आकर सल्फास खा ली। वह एमए की छात्रा थी। तीसरा युवक अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए वाटर फॉल में गया था। तैरने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ और डूबकर उसकी मौत हो गयी। 

विज्ञापन


हल्द्वानी। बीकॉम के छात्र ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मुखानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से मिले स्यूसाइड नोट में छात्र ने लिखा था कि वह अपने मां बाप को खुश नहीं कर सका। इसी से क्षुब्ध होकर वह जान दे रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक एक लड़की के अपहरण के मामले में जेल गया था। जमानत पर छूटने के बाद उसे आत्मग्लानि होने लगी थी। 
विज्ञापन


कुरिया लामाचौड़ निवासी दिनेश सिंह निगल्टिया का बड़ा बेटा विक्रम सिंह निगल्टिया (21) एमबीपीजी कालेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था।  वह ट्यूशन पढ़ने के लिए सुबह पिता के साथ बाजार जाता था। पिता ने शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे विक्रम को ट्यूशन जाने के लिए आवाज लगाई। उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे में खिड़की से देखा तो उसने पंखे से फांसी लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दरवाजा किसी प्रकार खोलकर शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर कमरे की तलाशी ली। कमरे से पुलिस को विक्रम का स्यूसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा था कि वह अपने माता पिता को खुश नहीं कर सका। उसके ऊपर गंभीर आरोप लग गए। इसी से क्षुब्ध होकर वह अपनी जान दे रहा है।

 विक्रम को खुशहालपुर की एक लड़की के अपहरण के मामले में 29 जनवरी को मुखानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अदालत से विक्रम को 15 मार्च को जमानत मिल गई। इसके बाद परिवार के लोग भी उस पर काफी ध्यान दे रहे थे।


पिता खुद बेटे के साथ काफी समय व्यतीत करते थे। अपहरण के मामले में फंसने के बाद वह गुमसुम रहता था। शायद इसी कारण उसने जान दे दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed