{"_id":"69b714e85255e516c60d3474","slug":"joraavar-saikal-railee-ko-meyar-gajaraaj-bishth-ne-green-rivaival-ka-netrtv-kiya-haldwani-news-c-8-1-hld1024-735185-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जोरावर साइकिल रैली को मेयर गजराज बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जोरावर साइकिल रैली को मेयर गजराज बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय सेना की ओर से आयोजित जोरावर साइकिल रैली को रविवार सुबह मेयर गजराज बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर नैनीताल के लिए रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा और सद्भावना का संदेश देना है।
रैली का नेतृत्व मेजर अखिल बाबू कर रहे हैं। दल में सेना के 15 जवान शामिल हैं जिनमें 12 जेएनके राइफल के सदस्य हैं। आठ सिविलियन भी इस अभियान का हिस्सा हैं। यह रैली नैनीताल से अल्मोड़ा जाएगी। इसके बाद दल पिथौरागढ़ और धारचूला होते हुए लिपुलेख पास तक पहुंचेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रैली 27 मार्च को पिथौरागढ़ पहुंचेगी। इस अवसर पर अल्पाइन ट्रेक्स एंड एक्सपीडिशंस की निदेशक कल्पना भट्ट, बाइक स्टेशन के जगन कालाकोटी और भावना जंगपांगी भी मौजूद रहे।