फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam in Haldwani

विदेशी विशेषज्ञों की टीम ने जमरानी बांध स्थल का किया भूगर्भीय विश्लेषण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Dam in Haldwani
Jamrani Dam in Haldwani
हल्द्वानी। प्रस्तावित जमरानी बांध स्थल का तकनीकी परीक्षण करने के लिए आई विदेशी विशेषज्ञों की टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को भी परियोजना इकाई के अधिकारियों और परियोजना विशेषज्ञों के साथ बांध स्थल का दौरा किया और विभिन्न बिंदुओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

एडीबी के विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम ने नदी के दोनों ओर बनी सुरंगों का निरीक्षण कर भूगर्भीय विश्लेषण किया। टीम ने कोर बॉक्स लाइब्रेरी में ड्रिल होल के सैंपल देखे और उनकी तकनीकी जानकारी ली। टीम ने पस्तोला के निकट स्लाइड, गौला में मिलने वाले बाराझाला, नौकुचियाताल, भीमताल व बलिया नाले को देखा। परियोजना संबंधी अमृतपुर स्थित कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

विदेशी विशेषज्ञों की टीम में एडीबी की ओर से क्विंटिन शॉ (यूके), सिलव्यू लानोस (फ्रांस) और फेलिक्स सीवेचर (स्पेन) के अलावा जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई, उप महाप्रबंधक मो. जावेद अनवर, उप महाप्रबंधक ललित कुमार, उपमहाप्रबंधक बीबी पांडे, परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह, पंकज ढौंडियाल, प्रतिभा शंकर संत, हिमाशु पंत, अजय पंत, सहायक परियोजना प्रबंधक शाह नवाज, सिद्धार्थ पुष्कर एवं विभिन्न कंपनियों के विशेषज्ञ हाईड्रोलॉजिस्ट और जियोलॉजिस्ट सिविल इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed