फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Investigation from time to time

योजनाओं की समय-समय पर जांच करें अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Investigation from time to time
भीमताल के घिंघरानी में नदी पार कर ग्रामीणों की समस्या सुनने जाते प्रभारी सचिव एल फैनई। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
नैनीताल। जिले के प्रभारी सचिव एवं सचिव समाज कल्याण एल फैनई ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए विभिन्न मदों से उपलब्ध कराई जा रही रकम का सदुपयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की समय-समय पर जांच करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

फैनई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की ओर से जिला योजना में अब तक राशि अवमुक्त नहीं कराई गई है वह 3 दिन में राशि अवमुक्त कराएं। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ विनीत कुमार, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, सीएमओ डॉ.भारती राणा, सीईओ केके गुप्ता, धनपत कुमार, ललित मोहन जोशी, हीरालाल गौतम, अखिलेश शुक्ला, विशाल कुमार, संतोष कुमार उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये निर्देश दिए
- महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से टेक होम राशन के अंतर्गत गुणवत्ता युक्त पुष्टाहार उपलब्ध कराने।
- योजना की गहनता से निगरानी करने।
- पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए होम स्टे संचालकों को प्रशिक्षण देने।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से जिले में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने।
- बारिश के सीजन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में बने रहने।
- 24 घंटे मोबाइल फोन चालू रखने।
पेयजल समस्या को हल करने के निर्देश
भीमताल (नैनीताल)। जिला प्रभारी सचिव एल फैनई ने बुधवार को घिंघरानी और अलचौना क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने हैडियागांव ग्राम पंचायत के घिंघरानी तोक की नदी पार कर कृषि विभाग द्वारा बनाए गए 95 हजार के चेकडैम को भी देखा। सीएचओ धनपत कुमार और ब्लॉक प्रभारी कृषि अधिकारी डॉ.ममता जोशी ने प्रभारी सचिव को चेकडैम बनाने से किसानों की फसलों को मिल रहे पानी के बारे में बताया। प्रधान प्रदीप कुमार ने गांव की टूटी सिंचाई विभाग की नहरों को सही कराने की मांग की। प्रभारी सचिव ने अलचौना गांव में अजय उप्रेती द्वारा चलाए जा रहे होम स्टे के साथ ही पूमावि अलचौना में पशुपालन, कृषि, उद्यान विभाग और ग्राम्य विकास द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों को भी देखा। क्षेत्र पंचायत सदस्य खीम राम ने पानी की समस्या बताई। प्रभारी सचिव ने सीडीओ को अभियंताओं के साथ निरीक्षण कर पेयजल समस्या को हल करने को कहा। ग्रामीणों ने सड़क, सब्जियों के स्टोरेज और क्षेत्र की रजनी ने गोशाला, शौचालय की मांग रखी। भगवती देवी ने विद्युत संयोजन दिलाने को कहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, जिपं सदस्य डॉ.हरीश बिष्ट, डीडीओ रमा गोस्वामी, एडीपी संगीता आर्या, सीईओ केके गुप्ता, पूर्व प्रधान भावना वर्मा, लोकेश वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed