फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   International fencing competition begins today

Nainital News: अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी का महासंग्राम आज से

Fri, 19 Sep 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 19 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
International fencing competition begins today
फोटो- 18 एचलडी 01- गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में की जा रही फेंसिंग प्रतियोगिता की तैयारी।
हल्द्वानी। उत्तराखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी (फेंसिंग) स्पर्धा का आयोजन होने जा रहा है। एशियन कैडेट कप फेंसिंग टूर्नामेंट में 17 देशों के तलवारबाज भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय आयोजन शुक्रवार से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मानसखंड परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में शुरू होगा। इसका शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
विज्ञापन



टूर्नामेंट डायरेक्टर सागर लागू ने बताया कि उत्तराखंड में नेशनल गेम्स के बाद इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। भारत में पहली बार एशिया स्तर की चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयारी की गई है और खेल विभाग व प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया है।
विज्ञापन






अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी होंगे शामिल

चार दिवसीय मुकाबले में अंडर 17 के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। फॉइल, एपी और सेबर श्रेणियों में छह लीग और छह नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें 19-20 व्यक्तिगत और 21-22 टीम मैच होंगे। स्पर्धा में भारत के 192 और अन्य देशों से 50-60 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। लगभग 60 सपोर्ट स्टॉफ मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई टीमें नहीं करेंगी प्रतिभाग
बृहस्पतिवार को मेहमान खिलाड़ी उत्तराखंड पहुंच गए हैं। उन्हें नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में ठहराया गया है। पहले टूर्नामेंट में 21 टीमें हिस्सा ले रही थीं लेकिन अब यह संख्या 17 तक सीमित हो गई है। पाकिस्तान में फेंसिंग लोकप्रिय नहीं है इसलिए यहां की टीम स्पर्धा में भाग नहीं ले रही है। नेपाल ने आवेदन किया था लेकिन वहां के मौजूदा हालात के चलते खिलाड़ी नहीं आए हैं। सीरिया और ईरान के हालात के कारण वहां से भी खिलाड़ी नहीं पहुंचे हैं। इसी तरह चीन और मलयेशिया के खिलाड़ी भी स्पर्धा में नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed