{"_id":"68a8ddfa8a9b93967106f68e","slug":"inter-college-student-got-success-in-neet-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-109247-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: इंटर कॉलेज के छात्र को नीट में मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: इंटर कॉलेज के छात्र को नीट में मिली सफलता
Sat, 23 Aug 2025 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज चांफी के छात्र रहे सागर कुमार ने नीट उत्तीर्ण किया है। उनका चयन हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए हुआ है। सागर की प्राथमिक शिक्षा ग्लोबल एकेडमी अलचौना से हुई है। उन्होंने घर पर ही नीट की तैयारी की। उनके पिता ख्याली राम और आशा देवी गांव में ही काम करते हैं। बहन स्नेहा आर्य इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है। उनके चयन पर विद्यालय प्रबंधक लोकेश तिवारी, सुनीता तिवारी, प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है।
विज्ञापन