{"_id":"616de6b03eae7e519f3b9ca1","slug":"instructions-to-personnel-to-be-on-alert-mode-nainital-news-hld4418342162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिकों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिकों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
विज्ञापन
डीएम धीराज गर्ब्याल।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने जिले में भारी बारिश को देखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिवृष्टि, भूस्खलन एवं बाढ़ की दशा में प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य के लिए तैनाती कर दी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीमें दैवी आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर जनहानि, पशुहानि, भवन क्षति आदि का आकलन करेंगी और संबंधित सूचना परगना एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 05942-231178 एवं 231179 पर उपलब्ध कराएंगी।
डीएम ने सभी टीमों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रांतर्गत दैवीय आपदा की स्थिति के अनुसार कैंप करेंगी। कहा कि टीमें अतिवृष्टि, भूस्खलन से बाधित मार्ग (तीन घंटे से अधिक बंद होने की दशा में) पर फंसे पर्यटकों, यात्रियों का स्थिति का आकलन कर उन्हें भोजन आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगी।