फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Installed 11 cages and 32 solar lights yet cannibal roaming freely

Nainital News: 11 पिंजरे और 32 सोलर लाइट लगाई फिर भी खुलेआम घूम रहा नरभक्षी

Tue, 19 Dec 2023 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 19 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Installed 11 cages and 32 solar lights yet cannibal roaming freely
प्रतीकात्मक
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। नरभक्षी के हमले में दो महिलाओं की मौत के बाद भी वन विभाग हमलावर बाघ था या तेंदुआ इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहा है। हालांकि वन विभाग ने नरभक्षी को पकड़ने के लिए भीमताल के मलुवाताल, पिनरों और हैड़ाखान क्षेत्र में 11 पिंजरे लगा दिए गए हैं। साथ ही विभाग की ओर से नरभक्षी पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में उजाला करने के लिए मलुवाताल और पिनरों में 32 सोलर लाइट लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

विभाग ने 38 कैमरा ट्रैप के साथ वन कर्मियों की टीम से गश्त कराई जा रही है। इसके बाद भी विभाग को सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि विभाग को मलुवाताल और पिनरों में तेंदुए की फुटेज और हैड़ाखान क्षेत्र में बाघ के पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि मलुवाताल, पिनरों में 11 पिंजरे लगाने के साथ 32 सोलर लाइट लगाई गई है। साथ ही ट्रैप कैमरे के साथ वन कर्मियों की टीम क्षेत्र में मूवमेंट बनाए हुए हैं। दुदुली, अम्दौ, छोटा कैलाश क्षेत्र में भी सोलर लाइट लगाने के लिए पत्र लिखा है। ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ वन कर्मियों की मौजूदगी में महिलाएं चारा लेने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय हैं। दिन में लोग काम पर जाने के बाद शाम होने से पहले घर लौट रहे हैं। मझेड़ा, नौणा व्यासी, सीम, दडमाणी के आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दे रहा है।

रविवार रात ढोन गांव में तेंदुआ आने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और पटाखे छोड़कर तेंदुए को जंगल में भगाया। वहीं अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के काकड़ीघाट और चापड़ गांव में भी तेंदुआ आबादी में आने से लोग डरे हुए हैं। चापड़ निवासी समाजसेवी दीपक जोशी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में वन विभाग ने पिंजरे लगाए हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed