{"_id":"62192d5a350559597a263fef","slug":"inpection-by-kumaun-comissnor-bhimtal-news-hld454790475","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर एक दस्तावेज को सुरक्षित रखने के साथ दिनांक जरूर डाले : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर एक दस्तावेज को सुरक्षित रखने के साथ दिनांक जरूर डाले : रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर के विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जरूरी दस्तावेजों का रखरखाव उचित ढंग से करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
कुमाऊं आयुक्त ने शुक्रवार को जिला विकास कार्यालय, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, पशु चिकित्सा, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, जीआईएस, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कर्मचारी पेंशन, कोट केस, सर्विस बुक, एसीपी, पदोन्नति, उपस्थिति पंजिका, आय-व्यय से संबंधित बिलों की संपूर्ण जानकारी ली। उन्होेंने कार्यालयों में स्वच्छता बनाने पर विशेष ध्यान देने के साथ ही कार्यालयों में पत्रावलियां, अभिलेखों को सही ढंग से रखने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी पत्र व्यवहार किए जाते हैं, उनमें तारीख का उल्लेख अवश्य होना चाहिए। उन्होंनेे केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं का लाभ देने को कहा। साथ ही विभागाध्यक्षों से कार्यालय में खराब पड़ी सामग्री का निपटारा कराने को कहा।
उन्होंने विकास भवन में बने शौचालयों का निरीक्षण किया। सफाई नायक को सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने वित्तीय वर्ष के बिलों की भुगतान प्रक्रिया पर संतोष जताया। इस दौरान सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, डीडीओ गोपाल गिरी, एपीडी शिल्पी पंत, डीएसटीओ मुकेश नेगी, सीएचओ डॉ. नरेंद्र कुमार, डीएचओ डॉ. बीकेएस यादव, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल, आरडब्लूडी ईई जीवन सिंह, सीवीओ डॉ. बीएस जगपांगी आदि रहे।