{"_id":"6619b6506534c6b36e0d4e54","slug":"injured-leopard-seen-sitting-in-cowshed-forest-department-tranquilized-and-caught-it-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-102952-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गोशाला में बैठा दिखा घायल तेंदुआ, वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गोशाला में बैठा दिखा घायल तेंदुआ, वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा
Sat, 13 Apr 2024 04:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के कंचनपुर छोई से पकड़ा गया घायल तेंदुएं की जांच पड़ताल करते डा. दुष्यंत शर्मा।
रामनगर (नैनीताल)। कंचनपुर छोई में स्थित गोशाला शुक्रवार सुबह के तेंदुआ बैठा हुआ दिया था, जो बुरी तरह घायल था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज कर घायल तेंदुए को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। पशु चिकित्सक तेंदुए का उपचार कर रहे है। बीते सोमवार को बाल सुंदरी मंदिर में भी यही घायल तेंदुआ आया था, जो उस समय मौके से भाग निकला था।
कंचनपुर छोई के गोशाला मालिक हरिहर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब उनकी मां गोशाला में पशुओं का गोबर उठाने के लिए गईं तो वहां तेंदुआ पशुओं के साथ बगल में बैठा दिखाई दिया। तेंदुआ घायल था, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ संदीप गिरी, कॉर्बेट पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया और पकड़ लिया। एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि तेंदुए का उपचार किया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है। पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि तेंदुआ तार में फंस कर घायल हुआ है। उसकी स्थिति बेहद गंभीर है, घावों मेें कीड़े पड़ चुके है। यह वही घायल तेंदुआ है, जो बाल सुंदरी मंदिर में आया था और बाद में जंगल में भाग गया था। यदि यह उस समय पकड़ में आ जाता तो आज इसकी हालत बेहतर होती।