फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indian Students in Foregn

इवानो में रह रहे भारतीय छात्र-छात्राओं के परिजनों को मिली थोड़ा राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Indian Students in Foregn
नैनीताल। युद्ध की आग से झुलस रहे यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में रह रहे छात्र-छात्राओं का अपने परिजनों से लगातार संपर्क बना हुआ है और वह पल-पल की जानकारी परिजनों को दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को इवानो शहर में रह रहे भारतीय विद्यार्थियों के एक दल को सड़क मार्ग से हंगरी तक पहुंचाए जाने और शुक्रवार को अन्य विद्यार्थियों को हंगरी तक पहुंचाने की सूचना मिलने के बाद नैनीताल में रह रहे इन बच्चों के परिजनों ने थोड़ा राहत महसूस की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और उक्रांद नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की पुत्री उर्वशी और बड़ा बाजार निवासी प्रेम सिंह बिष्ट की पुत्री प्रेरणा इवानो शहर के विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. जंतवाल और बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में कई बार उनकी बच्चों से बात हुई। उर्वशी और प्रेरणा ने परिजनों को बताया कि बृहस्पतिवार को चालीस छात्र-छात्राओं को सड़क मार्ग से हंगरी तक पहुंचाया गया है और अन्य भारतीय छात्र-छात्राओं को शुक्रवार की सुबह आठ बजे तैयार रहने को कहा है। बताया कि अन्य विद्यार्थियों को भी सड़क मार्ग से हंगरी पहुंचाया जाएगा। बच्चों से बातचीत के बाद दोनों के परिजनों ने थोड़ा राहत महसूस की। डॉ. जंतवाल का कहना है कि जब तक बच्चे यूक्रेन का बार्डर क्रास न कर लें तब तक चिंता बनी ही रहेगी।
विज्ञापन

धमाके से हिले खिड़की दरवाजे
नैनीताल। स्थानीय निवासी विवेक जोशी की पुत्री आयुशी जोशी यूक्रेन के खार्की में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार को जोशी की आयुशी से फोन पर बातचीत हुई। आयुशी ने परिजनों को बताया कि बुधवार रात वह और उनके साथी अंडरग्राउंड मेट्रो में रहे लेकिन बृहस्पतिवार को वह अपने अपार्टमेंट में चले गए। आयुशी ने बताया कि दोपहर में एक जोरदार धमाका हुआ जिससे उनके अपार्टमेेंट के खिड़की दरवाजे तक हिल गए। कूर्मांचल बैंक के हेड आफिस में कार्यरत जोशी ने बताया कि फिलहाल इवानो क्षेत्र में रह रहे भारतीय छात्र-छात्राओं को वहां से हंगरी तक निकालने की सूचना उन्हें मिली है। अन्य क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों को कब तक वहां से सुरक्षित निकाला जाएगा, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed