फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indian Student in Forein

यूक्रेन में फंसी रामनगर की बेटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Indian Student in Forein
रामनगर की सौम्या दीपक जो यूक्रेन में फंसी हुई है। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गई रामनगर की बेटी भी वहां फंस गई है। परिजनों से वह लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन

रामनगर दुर्गापुरी निवासी अधिवक्ता दीपक गौड़ की पुत्री सौम्या दिसंबर 2021 में यूक्रेन के शहर खारकी में खारकी नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने गई थी। छात्रा की मां इंदु दीपक राजकीय प्राइमरी पाठशाला दुर्गापुरी में शिक्षिका है। इंदु दीपक ने बताया कि उनकी दो बेटियों में सौम्या बड़ी और स्नेहा छोटी हैं। जब से यूक्रेन पर रूस ने हमला किया है, तब से उसकी चिंता हो रही है। बार-बार फोन कर बेटी से जानकारी ले रही हूं। दीपक गौड़ ने बताया कि उनकी बेटी जिस शहर में है, वहां पर रूसी सेना ने हमला नहीं किया है। क्योंकि वह इलाका रूस के समर्थन में है। ऐसे में फिलहाल बेटी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। फिर भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed