फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Increased demand for phato zone to see tigress and cub in ramnagar

जंगल सफारी: बाघिन-शावक को देखने फाटो जोन की बढ़ी मांग, छह हजार रुपये फुल डे जिप्सी के लिए खर्च कर रहे पर्यटक

Sat, 22 Jun 2024 02:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Jun 2024 02:39 PM IST
सार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो जोन इन दिनों पर्यटकों की पसंद बना हुआ है। पर्यटक इस जोन में बाघिन व उसका शावक देखना चाहते हैं। पर्यटकों की पसंद को देखते हुए विभाग की ओर से दस जिप्सियों को फुल-डे सफारी के लिए लगाया है।

विज्ञापन
Increased demand for phato zone to see tigress and cub in ramnagar
बाघिन-शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो जोन इन दिनों पर्यटकों की पसंद बना हुआ है। पर्यटक इस जोन में बाघिन व उसका शावक देखना चाहते हैं। पर्यटकों की पसंद को देखते हुए विभाग की ओर से दस जिप्सियों को फुल-डे सफारी के लिए लगाया है।

विज्ञापन

वर्ष 2022 में फाटो जोन को पर्यटकों के लिए खोला गया था। पर्यटन जोन में पर्यटकों के लिए ट्री हाउस, मड हाउस बनाए गए, जो पर्यटकों को लुभा रहे हैं। फाटो जोन में अब तक 215947 पर्यटकों ने जंगल सफारी की। इन पर्यटकों से विभाग को पांच करोड़ सोलह लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बिजली कटौती से व्यापार चौपट: गुस्से में व्यापारी, EE को घेरा; अधिकारियों के घरों के आगे प्रदर्शन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन जोन में पिछले छह माह से एक बाघिन अपने शावक को बचाने की जद्दोजहद कर रही है। नर बाघ से शावक को बचाने के लिए उसने फेक मेटिंग भी की। अब भी वह शावक को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। इसी को देखने के लिए यहां पर्यटकों संख्या बढ़ गई हैं। ऐसे में विभाग की ओर से दस फुल डे जिप्सी सफारी शुरू की गई। इसके तहत पर्यटक सुबह छह बजे पर्यटन जोन में सफारी को जाएंगे, जो शाम को छह बजे तक जोन में जंगल सफारी करेंगे।


तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि फुल डे सफारी में 10 जिप्सियां पर्यटन जोन में जा रही हैं। पर्यटक फुल डे सफारी के लिए छह हजार रुपये खर्च कर रहे है। बाघिन व उसके शावक पर वन कर्मियों की नजरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed