फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the lockdown, there are also cremated corpses

लॉकडाउन में भी लावारिस शवों करा रहे अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
In the lockdown, there are also cremated corpses
दिशा सामाजिक संस्था के महासचिव शंभु वर्मा। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सामाजिक संस्था दिशा ने लावारिस, बेसहारा, गरीब और असहाय लोगों के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया है। 2008 से इस काम में जुटी संस्था अब तक 500 से अधिक लावारिस, असहाय और निर्धन लोगों के शवों का अंतिम संस्कार करा चुकी है। लॉकडाउन में अब तक 10 ऐसे ही शवों का अंतिम संस्कार करा चुकी है।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महासचिव शंभु वर्मा और कोषाध्यक्ष संजय वर्मा का कहना है कि अंतिम समय में बेसहारा और लावारिसों को कफन नसीब कराने में उन्हें बेहद आत्मिक शांति मिलती है।
विज्ञापन

ऐसे कराते हैं मदद
थाने या चौकी से किसी लावारिस के शव की सूचना मिलने पर श्मशान घाट में लकड़ी और शव के लिए कफन की व्यवस्था की जाती है। अगर कोई बेसहारा, निर्धन शव की जानकारी देते है तो उसका भी अंतिम संस्कार कराया जाता है। संस्था मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के नाम पर बर्तन बाजार स्थित दफ्तर से पर्ची काटकर देती है। उसमें सौंदर्यीकरण के लिए रुपये दान में देने का जिक्र किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जुटाते हैं खर्च
संस्था में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के अनुसार भोजराज वर्मा, रविंद्र सिंह, अंकुर अग्रवाल, नंदकिशोर वर्मा, हरिमोहन अरोरा, चांद खंडेलवाल, मदन मोहन जोशी, विनय विरमानी, राजेश वर्मा, चंदन शर्मा, अमरजीत सिंह, चिरंजीलाल वर्मा, सन्नी राठौर, महिंद्रा पंतोला, पीयूष गोयल, कमल वर्मा, अमर पाल सिंह, राजकिशोर रस्तोगी, निशी वर्मा, राजन वीरजी आदि आपस में चंदा कर लावारिस और असहायों के शवों का अंतिम संस्कार कराते हैं।

दशि संस्था के कोषाध्यक्ष संजय वर्मा।

दशि संस्था के कोषाध्यक्ष संजय वर्मा।- फोटो : HALDWANI

दरोशा सामाजिक संस्थाध्यक्ष राजीव अग्रवाल।

दरोशा सामाजिक संस्थाध्यक्ष राजीव अग्रवाल।- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed