फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In high school, she did praise and Inter Ads

हाईस्कूल में प्रशंसा और इंटर में प्रियंका ने किया टॉप

Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्रायूरो, मनगर
अमर उजाला ब्रायूरो, मनगर Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
In high school, she did praise and Inter Ads
बोर्ड परिणाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हर साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी। हाईस्कूल में एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर की प्रशंसा पोखरियाल और इंटर में हरगोविंद सिंह सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की प्रियंका भट्ट ने टॉप किया। प्रशंसा पोखरियाल ने 97 प्रतिशत के साथ 485 अंक हासिल किए। वहीं प्रियंका भट्ट ने 95 प्रतिशत के साथ 475 अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल का परिणाम जहां 73.47 प्रतिशत रहा, वहीं इंटर में 78.41 प्रतिशत छात्र पास हुए।
विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल में परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 2.79 प्रतिशत बढ़ा। इंटर में 3.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हाईस्कूल में विवेकानंद वीएमएचएसएस रानीखेत (अल्मोड़ा) के प्रभाकर सिंह परमान ने 96.80 प्रतिशत के साथ दूसरा और एमएसकेएसवीएमआईसी कोटद्वार पौड़ी के विपुल वर्मा ने 96.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि इंटर में पीपीएसवीएमआईसी नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) की विजयलक्ष्मी गोस्वामी ने 94.20 प्रतिशत के साथ दूसरा और एवीएमआईसी गोपेश्वर (चमोली) की रीना ने 93.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।  
विज्ञापन



बुधवार सुबह 11 बजे बोर्ड मुख्यालय में सभापति आरके कुंवर ने परिणाम की घोषणा की। इस वर्ष हाईस्कूल का रिजल्ट 73.47 प्रतिशत रहा। इसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.54 और बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 70.48 रहा। इंटर का रिजल्ट 78.41 प्रतिशत रहा। इसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.14 और बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 73.55 रहा।  उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में कुल 3,02670 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इसमें हाईस्कूल में 1,67022 में से 160127 संस्थागत और 6895 व्यक्तिगत परीक्षार्थी रहे। जबकि इंटर में कुल 135648 परीक्षार्थियों में से 124803 संस्थागत, 10845 व्यक्तिगत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed