{"_id":"65aeaf8c3b3edc8ea80ab8a7","slug":"in-bhoomi-poojan-of-khatu-shyam-crowd-gathered-kitchha-news-c-237-1-shld1013-1062-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खाटू श्याम मंदिर की भूमि पूजन में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खाटू श्याम मंदिर की भूमि पूजन में उमड़ी भीड़
Mon, 22 Jan 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
-पिछले कई दिनों से प्रस्तावित था मंदिर बनाने का काम
किच्छा। रुद्रपुर रोड पर मारवाड़ी धर्मशाला के प्रागंण में श्री खाटू श्याम मंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ। हवन पूजन के बाद संस्थापक व पदाधिकारियों ने मंदिर के लिए पूजा अर्चना की। सोमवार सुबह श्याम प्रेमी बड़ी संख्या में मारवाड़ी धर्मशाला में एकत्र हुए बाद में सनातन धर्म मंदिर के पं. अरुणेश मिश्रा ने पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया।
संस्थापक नगर के प्रमुख समाजसेवी गोविंद कुमार गोयल ने बताया कि मंदिर बनाने का काम पिछले कई दिनों से प्रस्तावित था लेकिन आज अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के कारण यह दिन तय किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही भव्य खाटू श्याम मंदिर में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
यहां पर कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल गोयल, महामंत्री किशन गोयल, विकास मित्तल, सतीश मंगला, आशीष जैन, सुरेंद्र कुमार मित्तल आदि थे।