फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Illegal construction stopped his treatment

अवैध निर्माण रुकवाया, हिदायत दी

Sat, 06 Jun 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल Updated Sat, 06 Jun 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction stopped his treatment

झील विकास प्राधिकरण सचिव श्रीष कुमार ने शुक्रवार को जून स्टेट और नौकुचियाताल क्षेत्र में छापा मारकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जून स्टेट क्षेत्र में दो आवासीय भवनों के अलावा एक होटल के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए। इसके अलावा नौकुचियाताल में जल निगम की ओर से प्राधिकरण से स्वीकृति लिए बगैर झील किनारे बनाए जा रहे पंप हाउस के निर्माण कार्य पर भी रोक लगवाई। प्राधिकरण सचिव के छापे से अवैध रूप से निर्माण करा रहे लोगों में खलबली मची रही।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंचे प्राधिकरण सचिव श्रीष कुमार अधिकारियों को साथ लेकर जून स्टेट क्षेत्र में जा पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें शिवलाल समेत एक अन्य व्यक्ति के आवासीय निर्माण कार्य को रुकवाने के आदेश दिए। दोनों आवास बगैर स्वीकृति लिए बनाए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बलवीर सिंह पवार के निर्माणाधीन होटल का निरीक्षण किया तो वहां भी बगैर स्वीकृति के निर्माण कार्य होता मिला, जिस पर प्राधिकरण सचिव ने होटल का काम देख रहे कर्मचारी को तत्काल काम रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अवर अभियंता माधवानंद जोशी को निर्देश दिए कि तीनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई करें। उन्होंने संबंधित लोगों को  हिदायत दी कि यदि फिर से काम शुरू किया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद नौकुचियाताल पहुंचने पर प्राधिकरण सचिव ने देखा कि जल निगम पंप हाउस का निर्माण करा रहा है, लेकिन उसके लिए स्वीकृति नहीं ली गई है। प्राधिकरण सचिव ने मौके पर मौजूद मजदूरों से काम बंद करने और जल निगम के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव के साथ परियोजना अधिकारी सीएम साह, सहायक अभियंता विजय माथुर, अवर अभियंता माधवानंद जोशी समेत प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 05 बीटीएल 8पी, 9पी, 10पी और 14 पी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed