फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If the demands are not met, there will be a work boycott after Diwali.

Nainital News: मांगें पूरी न हुईं तो दीपावली के बाद होगा कार्य बहिष्कार

Sat, 04 Oct 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
If the demands are not met, there will be a work boycott after Diwali.
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों के लिए शुक्रवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एसोसिएशन ने विभाग की संयुक्त आयुक्त को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो वह दिवाली अवकाश के बाद कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी और महामंत्री प्रमोद सिंह भंडारी ने बताया कि एसोसिएशन काफी समय से कर्मचारियों के ढांचे का पुनर्गठन कराने, राज्य कर अधिकारियों की नई नियमावली बनाने, जीएसटी के तहत सूचनाओं के संकलन और विश्लेषण के लिए यूटिलिटी तैयार कराने, समय से पदोन्नति देने, परित्याग नियमावली से विभाग को अवमुक्त कराने व कार्मिकों को आवास उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

कहा कि वर्ष 2008, 2015 व 2024 तक तीन बार विभागीय संरचनात्मक ढांचे का पुनर्गठन होने के बाद भी अधिकारियों के सापेक्ष कर्मचारियों के ढांचे का पुनर्गठन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग कर्मचारियों के ढांचे के पुनर्गठन में पक्षपात कर रहा है। संयुक्त आयुक्त को दिए ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा है कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो वह छह अक्तूबर को काली पट्टी बांधेंगे।

17 अक्तूबर को 11 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग औरा जरूरत हुई तो दीपावली के बाद कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। वहां मुकेश चंद्र, पार्वती, अंकित भट्ट, खीम सिंह मनराल, शैलेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed