फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ICSE exams

नैनीताल में 107 ने आईएससी की परीक्षा दी

Thu, 02 Mar 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।   Updated Thu, 02 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
ICSE exams
आईसीएसई की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

 नैनीताल। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जामिनेशन के तहत बुधवार से 12वीं (आईएससी) की परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन नगर के चार पब्लिक स्कूलों में भौतिकी का पेपर हुआ। इसमें 107 परीक्षार्थी शामिल हुए। 

विज्ञापन


परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई। सेंट जोजफ कॉलेज में 42, ऑल सेंट्स में 11, सेंट मेरी में 38 जबकि शेरवुड में 16 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं (आईसीएसई) की परीक्षा 10 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन


विद्यालयों के प्रबंधन तंत्र के मुताबिक सेंट जोजफ कॉलेज में 10वीं में 101, सेंट मेरी में 10वीं में 97, ऑल सेंट्स कॉलेज में 10वीं में 81 जबकि शेरवुड कॉलेज में 10वीं में 90, इंटर में 54 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सेंट जोजफ के प्रधानाचार्य पीटर इमैन्यूअल, सेंट मेरी की सिस्टर सीमा, ऑल सेंट्स की किरन जरमाया, शेरवुड के अमनदीप संधु ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बुधवार को पीजी तृतीय, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में 388 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने बताया कि सुबह के सत्र में छह विषयों में रजिस्टर्ड 237 में से 234 ने परीक्षा दी। शाम के सत्र में आठ विषयों में रजिस्टर्ड 156 मेें  से 154 परीक्षार्थी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed