{"_id":"66cfcc6f898be7377409a856","slug":"huge-tree-fell-on-former-dgps-residence-roof-damaged-nainital-news-c-238-1-shld1020-107744-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पूर्व डीजीपी के आवास पर गिरा विशाल पेड़, छत क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पूर्व डीजीपी के आवास पर गिरा विशाल पेड़, छत क्षतिग्रस्त
Thu, 29 Aug 2024 06:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल अयारपाटा क्षेत्र स्थित पूर्व डीजीपी के आवास पर बुधवार को विशाल पेड़ गिर गया, जिससे आवास को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि इस दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पेड़ की टहनियों को काट कर हटाया। पेड़ गिरने से आवास की छत समेत खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
फायर ब्रिगेड ने पेड़ गिरने के बाद हुए खतरे को दूर किया। वहीं डीएसबी कॉलेज रोड में भी देर रात पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया था। दमकल की टीम ने पेड़ को काटकर मार्ग में यातायात सुचारू किया।
एफएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि अयारपाटा स्थित पूर्व डीजीपी के आवास पर पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पहुंची टीम ने छत समेत आसपास से पेड़ की टहनियां हटा दी हैं। वहीं डीएसबी कॉलेज के पास सड़क पर पड़े पेड़ को भी हटा दिया है।