फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holly tomorrow, no mess, no solution

होली कल, गंदगी का नहीं कोई हल

Thu, 05 Mar 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 05 Mar 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Holly tomorrow, no mess, no solution

नगर निगम प्रबंधन की हड़ताली कर्मियों को मनाने की एक कोशिश बुधवार को फिर हुई और काफी देर तक वार्ता का दौर चलता रहा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकाला। अब गंदगी के बीच ही होली मनाई जाएगी। हालांकि, वैकल्पिक तौर पर दूसरे माध्यमों से सफाई कर्मी एवं ड्राइवरों की भर्ती की योजना बनाई गई है। इसके अलावा संविदा और स्वच्छता समिति के कर्मियों को तत्काल काम पर लौटने का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


निगम के सफाई और लिपिकीय कर्मी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। सबसे ज्यादा असर सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से पड़ा है। पूरा शहर गंदगी से पट गया है। कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन वह बेनतीजा रही। बुधवार को निगम में आपात बैठक बुलाई गई, इसमें मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, एमएनए आरडी पालीवाल, उप नगर अधिकारी नीरज जोशी, सभासद मनोज गुप्ता, शाहजहां बेगम, हाजी अब्दुल वफा समेत कई सभासद शामिल हुए। इसमें स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही वैकल्पिक स्थितियों पर विचार किया गया।
विज्ञापन


बाद में हड़ताली कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के  लिए बुलाया गया। इसमें बताया गया कि संविदा कर्मियों को नियमित करने के लिए एमएनए की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा वित्त संबंधी दिक्कत को दूर करने के डेढ़ करोड़ तक के बजट की व्यवस्था की जा रही है, पर सफाई कर्मी नहीं माने। लिपिकीय कर्मचारियों के साथ भी वार्ता सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले हड़ताली कर्मियों ने मांगों को लेकर डीके पार्क से लेकर निगम कार्यालय तक विशाल जुलूस निकाला और निगम कार्यालय में धरना दिया। अध्यक्ष राहत मसीह का कहना था कि निगम प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है। कोई ठोस पहल नहीं की। ऐसे में हड़ताल आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डीएल शाह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

एक दिन पहले पार्षद भी जागे
हल्द्वानी। हड़ताल की बिगड़ी व्यवस्था के लिए प्रबंधन निशाने पर है। पार्षदों ने मीटिंग में प्रबंधन को आड़े हाथ लिया। कहा कि अब जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह पहले होते तो यह स्थिति नहीं आती। पार्षदों ने निगम प्रबंधन को खुद की आय बढ़ाने के लिए भी कहा। इस दौरान मीना जोशी, लईक कुरैशी, गुफरान आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ त्योहार को सिर्फ एक दिन रह गया है ऐसे में प्रबंधन को वैकल्पिक प्रबंध की याद आई।


पार्षदों और दुकानदारों ने चलाया सफाई अभियान
हल्द्वानी। पार्षदों और दुकानदारों ने खुद अभियान चलाया। पार्षद मनोज गुप्ता ने अपने वार्ड में सहयोगियों के साथ सफाई की। उन्होंने कहा कि पार्षद महेंद्र नागर के नेतृत्व में जामा मस्जिद, मीरा मार्ग आदि जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed