{"_id":"6215312d0c8db567e474de42","slug":"holi-in-nainital-nainital-news-hld4544810129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक सिटी वेलफेयर क्लब महिला होली को देगा भव्य स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक सिटी वेलफेयर क्लब महिला होली को देगा भव्य स्वरूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नगर की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से अबकी बार महिला होली महोत्सव को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया। महोत्सव को लेकर क्लब की बैठक भी हुई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम का संयोजक रमा भट्ट को बनाया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य महिला होली का आयोजन छह मार्च (रविवार) को करेंगे। यह आयोजन नगर के माल रोड स्थित प्रतिष्ठित सेंट्रल होटल के सभागार में होगा। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि बैठकी होली के साथ ही महिला होल्यार स्वांग का भी विशेष आयोजन करेंगे। होली को यादगार बनाने के लिए सभी ने बैठक में अपने-अपने सुझाव भी रखे।
वक्ताओं ने कहा कि होली परंपरा को जीवंत बनाए रखने और युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने की पहल भी क्लब की ओर से की जाएगी। क्लब की अध्यक्ष दिव्या साह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन क्लब की सचिव रानी साह ने किया। बैठक में क्लब की उपाध्यक्ष प्रेमा अधिकारी, उप सचिव दीपिका बिनवाल, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी तथा क्लब की पूर्व अध्यक्ष बिनीता पांडे आदि ने विचार रखे। अंत में सचिव रानी साह ने सभी का आभार जताया।