फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Himalayas are not just geography but our consciousness: Dr. Shailendra

हिमालय केवल भूगोल नहीं बल्कि हमारी चेतना : डाॅ.शैलेंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Himalayas are not just geography but our consciousness: Dr. Shailendra
कटघरिया पनियाली स्थित निजी बरातघर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिमालयी महिला सम्मेलन के दौरान वंदे
हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर शनिवार को पनियाली स्थित बैंक्वेट हॉल में भारत-नेपाल हिमालयी लोक संस्कृति परिषद की ओर से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मौजूदा समय में हिमालयी चुनौतियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि वर्तमान में हिमालयी संस्कृति कई चुनौतियों से गुजर रही है। सभी को इन चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल भूगोल नहीं बल्कि हमारी चेतना है। इसकी रक्षा समाज की साझा जिम्मेदारी है। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा हिमालयी महिला केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि सामाजिक व्यवस्था की धुरी है। दिल्ली विश्वविद्यालय की सीपीडीएचई निदेशक प्रो. डॉ. गीता सिंह ने कहा कि जब शिक्षा अपनी जड़ों से जुड़ती है तो वह ज्ञान बनती है। हिमालयी महिला इस ज्ञान परंपरा की प्रथम संवाहक और पीढ़ियों की संस्कार वाहक हैं। तिब्बती पार्लियामेंट इन एक्साइल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आचार्य येशी फुंटसोक ने भारत और तिब्बत के सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि हिमालय हमारे बीच सीमा नहीं, बल्कि साझा आध्यात्मिक विरासत है। प्रसिद्ध नेपाली लोक कलाकार इब्सल संजयाल ने भाषा, लोककला और संगीत को संस्कृति का जीवन बताया। यहां विजय लक्ष्मी चौहान, रमेश चंद्र सिंह बिष्ट, बृजेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed