फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Higher education and employment are becoming the reason for decline in voting.

Nainital News: उच्च शिक्षा और रोजगार बन रहा मतदान में गिरावट की वजह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Higher education and employment are becoming the reason for decline in voting.
नैनीताल। उच्च स्तरीय शिक्षा और रोजगार के लिए युवाओं का बड़े शहरों की ओर रुख करना मतदान में गिरावट की एक मुख्य वजह बन रही है। स्वीप की टीम के अभियान में इस बात का खुलासा हुआ है। स्वीप के अनुसार हल्द्वानी, लालकुआं के साथ ही भीमताल समेत 64 ऐसे स्थान हैं जहां 50 फीसदी से कम मतदान हुआ है। हालांकि टीम ने इन इलाकों में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) टीम की ओर से इन दिनों गांवों और शहरों में मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पता चला है कि सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों का बाहर होना, उच्च स्तरीय शिक्षा और रोजगार के लिए युवाओं का शहरों में होना मतदान की गिरावट का मुख्य कारण है।
विज्ञापन


सीडीओ व नोडल अधिकारी स्वीप अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि नगर निगम, व्यापार मंडल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, सिनेमाघरों, टीवी के माध्यम से मतदान का महत्व बताया जा रहा है। अब तक चलाए जागरूकता अभियान में सामने आया है कि पलायन के चलते मतदान प्रतिशत घट रहा है। पोलिंग बूथों पर स्वीप के माध्यम से माइक्रो प्लानिंग कर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed