फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High Court Chief Justice Vipin Sanghi will retire on 26

Nainital News: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 को होंगे रिटायर

Wed, 18 Oct 2023 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 18 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
High Court Chief Justice Vipin Sanghi will retire on 26
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 27 अक्तूबर 1961 को नागपुर में जन्मे जस्टिस सांघी ने 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड नई दिल्ली से बीएससी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
विज्ञापन


1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित (ऑनर्स) और 1986 में लॉ फैकल्टी कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया। उसी वर्ष एक वकील के रूप में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित हुए थे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी अपने दादा वीके के बाद तीसरी पीढ़ी के वकील रहे। 1990-91 के दौरान उन्हें केंद्र सरकार के पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिसंबर 2005 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया। 29 मई 2006 को उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 11 फरवरी 2008 को उन्हें न्यायाधीश बनाया गया। फिर उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 13 मार्च 2022 को वह उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त हुए। उन्होंने 28 जून 2022 को कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन



मुख्य न्यायाधीश ने मंगलवार को ईओ नगरपालिका नैनीताल को निलंबित करने का ऐतिहासिक फैसला दिया। इस प्रकार उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए थे जिसमें बीडी पांडे अस्पताल से अतिक्रमण को हटाने, शत्रु संपत्ति को खाली कराकर सरकार को वापस दिलाने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed