{"_id":"590767e64f1c1b5a46442200","slug":"here-is-the-treatment-of-patients-from-jugaad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो जुगाड़ से हो रहा है मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो जुगाड़ से हो रहा है मरीजों का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
Doctor shimla
शहर में स्थित बीडी पांडे महिला जिला अस्पताल में लंबे समय से गाइनोकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) का पद खाली पड़ा है। इसके अलावा आकस्मिक मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के दोनों पद भी रिक्त हैं।
विज्ञापन
ऐसी हालत तब है, जबकि खुद स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय निदेशक और सीएमओ नैनीताल में ही बैठते हैं। डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि अस्पताल में हर माह शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों से करीब 50-55 गर्भवती महिलाएं भर्ती होती हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा करीब 200-300 महिलाएं ओपीडी में इलाज के लिए आती हैं। अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मिलाकर डॉक्टरों के कुल 9 पद सृजित हैं, जिसमें से 4 पद खाली पड़े हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के दो पद सृजित हैं, लेकिन एक ही विशेषज्ञ डॉ. संजीव खर्कवाल ही तैनात हैं।
विज्ञापन
स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ. गरिमा शर्मा तैनात थीं, लेकिन उन्होंने दिसंबर 2016 में त्याग पत्र दे दिया था और तब से यह पद खाली है। इसी तरह ईएमओ के दोनों पद खाली हैं। इस पद पर तैनात डॉ. गरिमा पाठक अप्रैल 2016 से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कर्नाटक गई हैं।
वहीं इस पद पर संविदा पर तैनात डॉ. ऋचा जो 2015 तक यहां थी, उसके बाद उनकी स्थायी नियुक्ति होने से वह ओखलकांडा ब्लॉक में चली गईं।
मैंने खुद देहरादून जाकर महानिदेशक और एडी प्रशासन से वार्ता की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि डॉक्टरों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। फिलहाल सीएमओ की ओर से स्थानीय स्तर पर रैमजे अस्पताल में तैनात गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका खर्कवाल की हफ्ते में चार दिन अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई है।
- डॉ. विनीता साह, सीएमएस, बीडी पांडे महिला जिला अस्पताल नैनीताल।