Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hearing in the case of extortion and blackmailing by trapping in the trap of honeytrap

हनीट्रैप मामले में हाईकोर्ट का फैसला: आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर रोक हटी, याचिका खारिज

Fri, 27 Nov 2026 09:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 27 Nov 2026 09:39 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के बुजुर्ग कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक हटा दी और मुकदमा निरस्त करने की याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
Hearing in the case of extortion and blackmailing by trapping in the trap of honeytrap
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के एक बुजुर्ग कारोबारी को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग करने के मामले में दर्ज मुकदमे को निरस्त करने और आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद पूर्व में आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटाते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी थी।न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन


मामले के अनुसार आरोपी ज्योति सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उसको दर्ज मामले में गलत व झूठा फंसाया गया है। उसका इससे कोई लेना देना नही है। इसलिए उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाए और उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। याचिकाकर्ता पर दर्ज मुकदमे में बुजुर्ग कारोबारी ने आरोप लगाया गया था कि उसे हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है और उससे करोड़ो रुपए की मांग की जा रही है, यही नही उसे जानमाल का खतरा उत्पन्न हो गया है, उसे फोटो और वीडिओ वाइरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की जा रही है, उसकी संपत्ति को हड़प लिया गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की ओर से इस संबंध में एसएसपी नैनीताल को शिकायत देकर कहा था कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही जाए और शिकायतकर्ता को सुरक्षा दिलाई जाए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पूर्व में याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटाते हुए याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed